कार से 60 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले के अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई होकर हो रही शराब की तस्करी व संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है

विज्ञापन

पौआखाली जिले के अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई होकर हो रही शराब की तस्करी व संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. यह सफलता सुखानी थाना पुलिस को रविवार की रात मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आई-10 कार से भारी मात्रा में कीमती विदेशी शराब बरामद की है जिसकी अनुमानित मूल्य 90 हजार रुपए बताई गई है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर ने शराब छिपाने के लिए इंजीनियरिंग का अनोखा तरीका अपनाया था. आई-10 नंबर बीआर10 के 3111 कार की सीटों के नीचे और बॉडी के अंदर विशेष जगह बनाई गई थी. पुलिस ने जब सघन तलाशी ली, तो अलग-अलग ब्रांड की कुल 60.615 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से लाई जा रही थी और इसे पूर्णिया जिले में खपाने की योजना थी. पुलिस ने मौके से आरोपित को धर दबोचा, जिसकी पहचान दुखा यादव का पुत्र बीरबल यादव (42 वर्ष) जो पूर्णया जिले के धमदाहा थाना अंतर्गत धमदाहा मध्य, वार्ड नंबर- चार के निवासी के रूप में हुई है. वहीं थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर विशेष समकालीन अभियान के दौरान मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई. पुलिस फिलहाल अग्रिम कानूनी कार्रवाई और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन