भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी नाकाम, 37.650 लीटर नेपाली शराब व बाइक जब्त
तलाशी के दौरान 118 बोतल रेशम लीची नेपाली देशी शराब (300 एमएल), पांच बोतल ब्लैक ओक नेपाली शराब (375 एमएल) तथा एक बोतल गोल्डन ओक नेपाली शराब बरामद हुई.
किशनगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टेढ़ागाछ थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 37.650 लीटर नेपाली शराब तथा एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त की है. हालांकि तस्कर पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ थाना में पदस्थापित सअनि रोहित रंजन 13 मई 2026 को सशस्त्र बल के जवानों के साथ दिवा गश्ती पर थे. इसी दौरान शाम करीब 4:50 बजे सूचना मिली कि नेपाल से एक बाइक सवार शराब की खेप लेकर ग्राम कमाती होते हुए कलियागंज की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम कमाती पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी. करीब 5:30 बजे नेपाल की ओर से आ रही लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस वाहन देखते ही चालक बाइक छोड़कर अंधेरे और ग्रामीण इलाके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. इसके बाद दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में बाइक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 118 बोतल रेशम लीची नेपाली देशी शराब (300 एमएल), पांच बोतल ब्लैक ओक नेपाली शराब (375 एमएल) तथा एक बोतल गोल्डन ओक नेपाली शराब बरामद हुई.पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सरोज कुमार सिंह को सौंपी गई है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










