उत्पाद विभाग ने 168.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

लाहरा चौक पर जांच अभियान के दौरान 81 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वही इस दौरान करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता एवं अवर निरीक्षक सुनील कुमार साहू टीम के के साथ जिला मुख्यालय से सटे ब्लॉक चौक और लहर चौक पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान ब्लॉक चौक से 87.750 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया वहीं दूसरी ओर लाहरा चौक पर जांच अभियान के दौरान 81 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वही उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों तस्कर का मध् निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




