ePaper

सीएए व एनआरसी के खिलाफ कांग्रेसी विधायक तौसीफ के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन

Updated at : 19 Dec 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के खिलाफ कांग्रेसी विधायक तौसीफ के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन

किशनगंज : नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम के नेतृत्व में रूईधासा मदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया और उसके बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि […]

विज्ञापन

किशनगंज : नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम के नेतृत्व में रूईधासा मदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया और उसके बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया.

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी देश के संविधान के खिलाफ है और केंद्र सरकार ने इस एक्ट को लेकर लोगों को बांटने का काम किया है. एक्ट में मुसलमानों को अलग रखना कहीं से भी उचित नहीं है.
कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है लेकिन भाजपा सरकार इसकी मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है. धरना प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी और कहा कि जब तक सरकार नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी को वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध जारी रहेगा. पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल एवं एनआरसी जैसा मुद्दा देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है.
उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, भ्रष्टचारियों का संरक्षण, आर्थिक बदहाली, महंगाई, शिक्षा, अराजकता के खिलाफ उठ रही जनता की आवाज को दबाने के लिए प्रायोजित तरीके से नागरिकता संशोधन विधयेक, एनआरसी जैसे मुद्दा को दोनों सदनों में पास कराया गया, ताकि देश हिंदू-मुस्लिम जैसे भावनाओं में उलझा रहे. कांग्रेस के युवा नेता नसीम ने कहा कि देश को विकास से दूर हिंदू-मुस्लिम के आग में झोंका जा रहा है. देश में जीडीपी अबतक के न्यूनतम स्तर पर आ चुका है. देश में रेल एवं कॉर्पोरेशन से जुड़ी तमाम सरकारी कंपनियां, आयुध कारखाना को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है.
देश में जानबूझ कर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है ताकि देश धार्मिक भावनाओं में उलझा रहे और आहिस्ता आहिस्ता देश बिकता रहे. इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम, कांग्रेस नेता नसीम अख्तर, असगर अली पीटर, दारा, कारी मश्कूर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन