किशनगंज : नहीं मिला पीडीएस लाइसेंस, आवेदकों में नाराजगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
किशनगंज : पीडीएस डीलर के रिक्त स्थान के लिए लाइसेंस देने में विलंब होने से नाराज अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इन लोगों का कहना है कि ���िशनगंज जिले के सातों प्रखंड में 309 पीडीएस डीलर का स्थान रिक्त हैं, जिसे भरने के लिए पीडीएस दुकान लाइसेंस हेतु विज्ञापन निकाला गया […]
विज्ञापन
किशनगंज : पीडीएस डीलर के रिक्त स्थान के लिए लाइसेंस देने में विलंब होने से नाराज अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इन लोगों का कहना है कि किशनगंज जिले के सातों प्रखंड में 309 पीडीएस डीलर का स्थान रिक्त हैं, जिसे भरने के लिए पीडीएस दुकान लाइसेंस हेतु विज्ञापन निकाला गया था. जिसमें किशनगंज के बेरोजगार युवकों ने आवेदन दिया. जन वितरण प्रणाली दुकान के लाइसेंस के लिए 1927 आवेदन दिये गये.
विज्ञापन
आवेदन को अनुमंडल से लेकर प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी को भेजा गया. प्रखंड में सभी आवेदकों के रिपोर्ट की जांच की गई इसके बाद सही आवेदन को अनुमंडल मुख्यालय को सौंपा गया. कुछ दिन तक यह मामला मौलवी और मध्यमा की डिग्री को लेकर लंबित रहा. तत्पश्चात अब यह मामला रोस्टर बिंदु में गड़बड़ी के कारण अब तक लटका है. जबकि अन्य जिले में आवेदकों को लाइसेंस निर्गत हो चुके है. ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार दास सूरज कुमार दीपक कुमार कौशर रजा अब्दुल मलिक आदि शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन