मजबूत इरादे हो तो आसान हो जाती है मंजिल : हसन

कुर्लीकोट : ठाकुरगंज नेशनल कॉलेज से कला संकाय में शर्मिला खातून ने 372 अंक लाकर जिला में अपना परचम लहराया. बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे लोगों की बधाई मिल रही है़ नेशनल इंटर कॉलेज बसीरनगर ठाकुरगंज की छात्रा शर्मिला खातून (372), भवानी महतो(356), फरजाना बीवी (336) अंक लाकर सबको पछाड़ते हुए आगे निकली. शर्मिला खातून […]
कुर्लीकोट : ठाकुरगंज नेशनल कॉलेज से कला संकाय में शर्मिला खातून ने 372 अंक लाकर जिला में अपना परचम लहराया. बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे लोगों की बधाई मिल रही है़ नेशनल इंटर कॉलेज बसीरनगर ठाकुरगंज की छात्रा शर्मिला खातून (372), भवानी महतो(356), फरजाना बीवी (336) अंक लाकर सबको पछाड़ते हुए आगे निकली. शर्मिला खातून अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मो जमील अख्तर और मां के साथ अपने मार्गदर्शक प्रो हसन अनवर को दी.
इंटर स्तरीय छात्रों के बीच पूर्व नेशनल कॉलेज के प्रो हसन अनवर ने टॉपर बनी शर्मिला खातून को उपहार भेंट करते हुए सम्मानित किया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ मजबूत इरादे मंजिल पाने की राह को आसान बना देते है. प्रो हसन अनवर ने भी छात्रों को उनके सफलता पर बधाई दी है. इस मौके कॉलेज के सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे. मौके पर मौजूद कॉलेज के प्रधान लिपिक मो सईद आलम ने बताया कि कला में 75.5 प्रतिशत, वाणिज्य में 90 प्रतिशत और विज्ञान में 70 प्रतिशत छात्र सफल रहे है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




