पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबका दायित्व: दिनेश

किशनगंज : पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबका समान दायित्व है.पर्यावरण सुरक्षित रखे बगैर पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता. आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिंतित है. व्यवहार न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार का अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम […]
किशनगंज : पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबका समान दायित्व है.पर्यावरण सुरक्षित रखे बगैर पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता. आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिंतित है. व्यवहार न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार का अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिला व सत्र न्यायाधीश के हवाले से जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव प्रवाल दत्ता ने कहा कि जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है उस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले निकट भविष्य में जीवन खतरे में पड़ जायेगा. उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने जीवन काल में एक वृक्ष लगावे तो पर्यावरण संतुलित बना रहेगा़ उन्होंने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ का नतीजा है कि कहीं भूकंप, बाढ़ तो कहीं सुखाड़ की स्थिति बनती रहती है.
न्यायालय परिसर में गोल्ड मोहर, जेहरूल, पेल्टोफार्मा, महोगनी, सागवान, पुत्रजीवा, मोलेशरी, नीम आदि के 30 से अधिक वृक्ष लगाये गये. पौधरोपण कार्यक्रम में जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह सहित परिवार न्यायालय का जज केशव मूर्ति तिवारी, एडीजे पारसनाथ राय, एडीजे सत्येंद्र पांडेय, सीजेएम पन्ना लाल, एसीजेएम पुष्पम कुमार झा, एसीजेएम द्वितीय सह सचिव विधिक सेवा प्राधिकार प्रवाल दत्ता, एसीजेएम तृतीय रूम्पा कुमारी,
न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी फिरोज अकरम, न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार दास, न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी धमेंद्र कुमार, सदस्य उषा किरण, लोक अभियोजक सत्य नारायण साहा, अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष नुरूस सोहेल, दीपक शर्मा, वन परिसर पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान, ईश्वरी देवी ने हिस्सा लिया एवं पौधरोपण की. कार्यक्रम को सफल बनाने में लोक अदालत का कर्मी राजीव दीक्षित एवं तौसीफ आलम सहित न्यायालय के सभी कर्मी की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




