Kishanganj: अमित शाह के आगमन को ले सुरक्षा व्यवस्था सख्त, हटाया गया अतिक्रमण, की जा रही बैरिकैटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2022 5:08 AM
किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त हो गया है. हवाई अड्डा से एमजीएम जाने वाले रास्ते से हटाया जा रहा अतिक्रमण और बैरिकैटिंग की जा रही है.
किशनगंज. किशनगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. कई स्तरों में सुरक्षा ऐसी पुख्ता की जा रही है कि परिंदा भी पर ना मार सके. केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे में सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डा से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग के आसपास अस्थायी दुकानों को हटवाया जा रहा है. एयरपोर्ट से एमजीएम जाने वाले मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर बैरिकेटिंग की जा रही हैं. साथ ही सुरक्षा को लेकर शहर में लगवाएं गये सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके अलावे अतिरिक्त कैमरे भी लगवाएं जा रहे है.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में भी प्रत्येक दिन राज्य के अलावे केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. एमजीएम में प्रवेश व निकासी मार्ग के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. शहर से होकर गुजरने वाली एनएच 27 में जो रेलिंग बनायी थी वह कई जगह टूटी हुई है. इसकी घेराबंदी की जा रही है. वहीं कई स्थानों में बास व बल्लियों से रास्ते का घेराव किया जा रहा है. शहर से सटे बिहार बंगाल सीमा के चेक पोस्टों पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
फोरलेन पर स्थित रेलिंग को भी दुरूस्त किया जा रहा है. बुधवार की देरशाम को रेलिंग की मरम्मती का कार्य जोर शोर से किया जा रहा था. कई जगह क्षतिग्रस्त रेलिंग की जगह बांस बल्ले को बांधा गया था. सदर थाना व स्टेशन के सामने स्थित क्षतिग्रस्त रैलिंग में दुरूस्त करने का कार्य जारी है. देरशाम तक वेल्डिंग का कार्य जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










