ePaper

चैती नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई आराधना

Updated at : 01 Apr 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
चैती नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई आराधना

सायंकालीन आरती में भी भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार व दुर्गा सप्तशती के पाठ से आध्यात्मिक हुआ माहौल गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के इमलीतल रोड नंबर 14 के चैती दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में चैती नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा की तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना हुई. वैदिक मंत्रोच्चार व दुर्गा सप्तशती के पाठ से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक रस से सराबोर रहा है. धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि देवी चंद्रघंटा की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं अपने-आप पूरी हो जाती है. वह सदा मुद्रा भक्तों का सदा कल्याण करती है. सुबह होते ही श्रद्धालु नर-नारियां अपने हाथों में फूल, फल, अक्षत, तिल, जौ, धूप, दीप, नैवेद्य से सजी डालियां लिए दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों की ओर जाते दिखे. मंदिरों व पूजा-पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में पूजा समिति के सदस्यों को पसीने छूट रहे थे.गोगरी अनुमंडल के महद्दीपुर और जमालपुर के इमलीतल रोड नंबर 14 सहित जिले के अन्य पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. दुर्गा स्थान में श्रद्धापूर्वक देवी दुर्गा की आराधना की जा रही है. यहां सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रही है. चैती नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों व देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मूर्तिकार देवी दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं. वहीं सायंकालीन आरती में भी भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. इससे माहौल पूरी तरह उत्सवी व भक्तिमय हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन