सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, रेफर

सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के लालगोला बारूण पथ के पुलिया समीप पथ पर बने स्पीड ब्रेकर से बाइक टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार महिला जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि नगर पंचायत बेलदौर निवासी सुजय रजक की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बाइक पर जा रही थी. स्पीड ब्रेकर पर गिर गयी. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता पुत्र के साथ चौढली से बेलदौर की ओर बाइक से लौट रही थी. इसी दौरान घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन