ePaper

विवाहिता का शव नदी से बरामद, आरोपित ससुर गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का शव नदी से बरामद, आरोपित ससुर गिरफ्तार

सास-ससुर ने मिलकर गर्भवती बहू की कर दी थी हत्या, मामले में हुई थी प्राथमिकी

विज्ञापन

सास-ससुर ने मिलकर गर्भवती बहू की कर दी थी हत्या, मामले में हुई थी प्राथमिकी

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी बोहरवा गांव से लापता विवाहिता का शव कनौना घाट के समीप बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की मां ने सास-ससुर पर गर्भवती बहू की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने कांड संख्या 137/25 दर्ज कर मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया. घटना 01 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है. मृतका की मां सतघट्टा वार्ड संख्या 6 निवासी स्. राम उदगार सहनी की पत्नी लालमुनी देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वर्ष 2019 में पुत्री खुशबू कुमारी की शादी गिरधर मुखिया पिता टिरो मुखिया साकिन दक्षिणी बहोरवा वार्ड संख्या 14 के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार की थी. एक लाख रुपये नहीं देने पर कर दी. मृतका की मां लालमुनी देवी ने पुलिस को बताया कि शादी उपरांत पुत्री खुशबू कुमारी अपने ससुराल गयी थी. तब से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी. पुत्री द्वारा मायके से रुपये मांगने से इंकार किया तो हत्या कर दिया. उन्होंने कहा कि खुशबू की सास मीरा देवी पति टिरो मुखिया, ससुर टीरो मुखिया पिता स्व जोगाय मुखिया, मैसूर विजय मुखिया, पति गिरधर मुखिया पिता टिरो मुखिया, बड़ी गोतनी आरती देवी पति बिपिन मुखिया सभी साकिन दक्षिणी बहोरवा वार्ड संख्या 14 निवासी द्वारा एक लाख रुपये व एक मोटर साइकिल की मांग दहेज के रूप में की जाती थी. पुत्री द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट किया जाता था. पहले भी कई बार हत्या करने का भी प्रयास किया गया था. समाज में कई वार पंचायत बुलाई गयी थी.

कहते हैं थानाध्यक्ष

अलौली थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या कर शव गायब करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित टिरो मुखिया को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन