दियारा में आग लगने से गेहूं की फसल जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
दियारा में आग लगने से गेहूं की फसल जल कर राख

पछुवा हवा के तेज झोंकों ने आग को और भड़काया, जिससे आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के नयागांव सोनमा पट्टी दियारा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा में लगी खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. पछुवा हवा के तेज झोंकों ने आग को और भड़काया, जिससे आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. नयागांव निवासी रंजय सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह सहित कई किसानों की महीनों की मेहनत पलक झपकते ही जलकर राख हो गई. खेतों में खड़ी सुनहरी फसल देखते ही देखते काले राख में तब्दील हो गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई. इधर, स्थानीय जिला परिषद सदस्य शैलेन्द्र कुमार शैलेश ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन