नशे की हालत में हंगामा मचा रहे दो शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरफ्तार शराबियों से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के बारूण गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे की हालत में हंगामा मचा रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी की पहचान इतमादी पंचायत अंतर्गत बारुण गांव निवासी सुरेश मंडल के पुत्र सदानंद मंडल के रूप में हुई. गिरफ्तार शराबी नशे की हालत में परिजनों को गाली गलौज कर रहे थे. वहीं नपं के बेलदौर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से पुलिस ने नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया. उक्त शराबी की पहचान खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास गांव निवासी पारो महतो के पुत्र निरंजन महतो के रूप में हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों से दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराबी से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर पीएचसी में उसका मेडिकल जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन