रेलवे फाटक के बैरियर में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :16 Jul 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

रेलवे फाटक के बैरियर में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर
विज्ञापन
मानसी. स्थानीय स्टेशन के रेलवे फाटक पर लगे बैरियर में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ ने बताया कि बुधवार को मानसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर मानसी नगर पंचायत खुटिया गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र आनंद कुमार के द्वारा अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे रेलवे मानव रहित फाटक क्षतिग्रस्त हो गया. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










