ePaper

सीएचसी में बंध्याकरण पखवारा का हुआ शुभारंभ

Updated at : 11 Jul 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में बंध्याकरण पखवारा का हुआ शुभारंभ

सीएचसी में बंध्याकरण पखवारा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

बेलदौर . सीएचसी में शुक्रवार को बंध्याकरण पखवारा का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने किया. पखवारा के पहले दिन सीएचसी परिसर स्थित मेले में 20 महिलाओं का पंजीकरण कर बंध्याकरण किया गया. सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इसके लिए दो प्रकिया है. पहली प्रकिया में बंध्याकरण करवाकर स्थायी रूप से महिलाएं गर्भधारण से मुक्त हो सकती है, जबकि अस्थायी तरीके में माला एन टेबलेट प्रतिदिन या छाया टेबलेट सप्ताहिक या अंतरा सुई तीन माह के अंतराल पर उपयोग कर गर्भधारण से मुक्त रह सकती है. वहीं मेले के दौरान करीब आधे दर्जन महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी मेथड के तहत उक्त टेबलेट व सुई उपलब्ध करायी गयी. बंध्याकरण पखवारा को सफल बनाने के लिए फेसीलेटर व आशा को बंध्याकरण के लिए निर्धारित 150 लक्ष्य को पूरा करने को लेकर पूरी मुस्तैदी से जुट जाने के निर्देश दिया. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, बीएचएम अशोक कुमार यादव, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन