सर्प दंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
सर्प दंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया

विज्ञापन

अलौली. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सोनिहार गांव वार्ड संख्या 14 में मंगलवार की दोपहर सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चंद्रदेव सदा की छह वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान विषैले सांप ने डंस लिया, जब तक परिजन कुछ समझ पाते, बच्ची की हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाय. बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन