लापरवाह 100 बीएलओ का काटा वेतन, पूछा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
लापरवाह 100 बीएलओ का काटा वेतन, पूछा स्पष्टीकरण

लापरवाह 100 बीएलओ का काटा वेतन, पूछा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

गोगरी. परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही सामने आने लगी है. गोगरी व परबत्ता प्रखंड के विभिन्न विद्यालय और मतदान केंद्र में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा कार्य में लापरवाही की गयी. लापरवाही के आरोप में एसडीओ सुनंदा कुमारी ने एक दिन का वेतन काट दिया. एसडीओ ने लापरवाह 100 बीएलओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. एक साथ 100 बीएलओ पर की गयी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. एसडीओ कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्य नहीं है. बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न हो. इस कार्य की पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता आयोग की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 100 बीएलओ अब तक कार्य में शिथिलता बरत रहे थे.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन