पहले ही राउंड से राजेश वर्मा ने संजय कुमार को पछाड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 11:58 PM
पहले ही राउंड से राजेश वर्मा ने संजय कुमार को पछाड़ा
खगड़िया. लोकसभा क्षेत्र के मतगणना का ज्यों-ज्यों चक्र बढ़ता गया त्यों-त्यों जीत का फासला भी बढ़ता चला गया. मतगणना के पहले ही चक्र से लोजपा आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सीपीएम के प्रत्याशी संजय कुमार को पीछे कर दिया और अंतिम तक जीत का फासला बढ़ता गया. पहले चक्र के मतगणना में जहां एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को 4954 मत मिले. वहीं प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन के प्रत्याशी को मात्र 2740 मत प्राप्त हुआ, जबकि दूसरे चक्र के मतगणना में यह फासला बढ़ते हुए राजेश को 9364 मत मिले. वहीं संजय सिंह 5824 मत प्राप्त किये. तीसरे चक्र में राजेश वर्मा को 18298 मत प्राप्त किये. हालांकि तीसरे चक्र के मतगणना के दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा यह सामने आया कि सदर विधानसभा व परबत्ता विधानसभा में संजय कुमार से राजेश वर्मा आगे रहे. इसके बाद यह आंकड़ा दो गुना-चार गुना बढ़ता चला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










