शिक्षक अकेले बच्चों का समग्र विकास नहीं कर सकते, अभिभावकों का सहयोग है जरूरी

शिक्षक अकेले बच्चों का समग्र विकास नहीं कर सकते, अभिभावकों का सहयोग है जरूरी
खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में विभाग द्वारा निर्धारित थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास पर चर्चा हुई. बैठक में पोषक क्षेत्र के दर्जनों अभिभावकों ने भाग लिया. संगोष्ठी में भाग ले रहे अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक अकेले बच्चों का समग्रता के साथ विकास नहीं कर सकते हैं. इसमें अभिभावकों का सहयोग जरूरी है. अभिभावकों ने समवेत स्वर में सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर रेणु साहा के अलावे सभी शिक्षिकाएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










