अब मानसी से चलेगी मुंगेर जमालपुर ट्रेन

अब मानसी से चलेगी मुंगेर जमालपुर ट्रेन
खगड़िया. मुंगेर जमालपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 03474/73 अब मंगलवार से खगड़िया के बजाय मानसी तक विस्तारित किया गया है. यह ट्रेन मानसी से जमालपुर तक चलेगी. मानसी व मुंगेर के टीका रामपुर, झौआ बहियार, हरिनमार एवं मानसी के आसपास के पंचायत के आमजन को सुविधा होगी. मानसी से मुंगेर होते जमालपुर तक जाने में सहूलियत होगी. भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव एवं रेल मंत्री को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




