मैट्रिक परीक्षा: 37 परीक्षा केंद्रों पर 27 हजार 403 परीक्षार्थी आज से परीक्षा में लेंगे भाग
Updated at : 16 Feb 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर मेन गेट परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.
विज्ञापन
सदर अनुमंडल में 16 व गोगरी अनुमंडल में बनाया गया 21 परीक्षा केंद्र
………….
खगड़िया. जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरु होगी. मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा कदाचारमुक्त कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा में 27 हजार 403 परीक्षार्थी शामिल होने की संभावना है. सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान तैयार किया गया है. वहीं वीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित जरूरी जानकारी दी गयी. बता दें कि सदर अनुमंडल में 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें 13 हजार 126 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं गोगरी अनुमंडल में बनाये गये 21 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार 277 परीक्षार्थियों को शामिल होंगे. सदर अनुमंडल में परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट में 6547 परीक्षार्थी व द्वितीय शिफ्ट में 6579 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं गोगरी अनुमंडल के केंद्रों पर पहली पाली में 7188 परीक्षार्थी व द्वितीय पाली में 7089 परीक्षार्थी शामिल होंगे.इन केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा
सदर अनुमंडल में शहर स्थित जेएनकेटी स्कूल, एसआर इंटर स्कूल, बापू मिडिल स्कूल, संत जेवियर्स हाईस्कूल, मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, संतमति सावित्री उच्च माध्यमिक स्कूल, उत्क्रमित हाईस्कूल चन्द्रनगर, राजमाता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मिडिल स्कूल बछौता, कोशी कॉलेज खगड़िया, महिला कॉलेज, उत्क्रमित बछौता, उत्क्रमित हाईस्कूल सन्हौली, मिडिल स्कूल संसारपुर, सीताराम मेमोरियल हाईस्कूल व उत्क्रमित हाईस्कूल मथुरापुर को केंद्र बनाया गया है.
गोगरी में बनाया गया 21 परीक्षा केंद्र
गोगरी अनुमंडल में 21 केंद्र बनाया गया है. जिसमें केडीएस कॉलेज, उत्क्रमित हाईस्कूल मदारपुर, भगवान हाईस्कूल, मिडिल स्कूल राटन, एसपीएम हाईस्कूल, मिडिल स्कूल उसरी, जवाहर इंटर स्कूल महेशखूंट, मिडिल स्कूल श्रीशिरनिया, एसएनआरपी हाईस्कूल गोगरी, मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी, राष्ट्रीय हाईस्कूल गोगरी, मिडिल स्कूल बुल्लीचन्द्र, गायत्री ज्ञान मंदिर, मिडिल स्कूल मदारपुर, उत्क्रमित हाईस्कूल रामपुर, एमएसआर सैनिक स्कूल गोगरी, उत्क्रमित हाईस्कूल समसपुर, पीएल शिक्षा निकेतन, मिडिल स्कूल अनुसूचित मदारपुर व मिडिल स्कूल मुश्कीपुर गोगरी को केंद्र बनाया गया है.परीक्षा केंद्र का गेट 30 मिनट पहले हो जाएगा बंद
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर मेन गेट परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से पहले बंद हो जाएगी. जिसके बाद किसी को इंट्री नहीं दी जाएगी. जिसके लिए सुबह 8.30 बजे से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. गेट बंद सुबह 9 बजे हो जाएगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर प्रवेश दोपहर एक बजे से दी जाएगी. जबकि केंद्र का मुख्य द्वार दोपहर 1.30 बजे बंद कर दी जाएगी.बॉक्स
परीक्षा केंद्रों पर जुता, मौजा में नहीं मिलेगी इंट्री
खगड़िया. परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को जुता, मौजा पहनकर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. परीक्षार्थी सिर्फ चप्पल पहनकर या खाली पैर में ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगी. वहीं किसी तरह के इलेक्ट्रोनिक गैजेट व चीट-पूर्जी नहीं ले जाएंगे. परिसर में परीक्षार्थियों की जांच सख्ती से की जाएगी. बालिकाओं के जांच के लिए फिक्सिंग रूम भी बनाया गया. वहीं परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की सख्त निगरानी रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




