खगड़िया में पति ने पत्नी को बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंका, 2 साल के बेटे को भी छोड़ा, राहगीरों ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
पति ने पत्नी को बोरे में बंद कर सड़क किनारे जख्मी हालत में फेंका, दो साल के मासूम को भी छोड़ा, अस्पताल में भर्ती

सदर अस्पताल में इलाजरत विवाहिता | Prabhat Khabar Network

Khagaria News: खगड़िया से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके पति और साथियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने महिला की जान बचाई.

विज्ञापन

Khagaria News: खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मथुरापुर टमटम बस स्टैंड के पास एक महिला बोरे में बंद घायल अवस्था में मिली, जबकि उसका दो वर्षीय बेटा वहीं रोता हुआ मिला. पीड़िता ने अपने पति और उसके साथियों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और बेहोश होने के बाद बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

राहगीरों ने बचाई महिला और मासूम की जान

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. रात के समय बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों को शक हुआ. उन्होंने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला तो उसके अंदर एक महिला घायल अवस्था में मिली. राहगीरों ने तत्काल महिला को बाहर निकालकर पुलिस को जानकारी दी. पुलिसकमी ने इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 भगत टोला निवासी खुशबू कुमारी उर्फ मीनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है.

विदाई के कुछ देर बाद ही हुई वारदात

परिजनों के अनुसार खुशबू की शादी कटिहार जिले में हुई थी. गुरुवार को उसका पति विदाई कराने मायके पहुंचा था. परिवार के समझाने-बुझाने के बाद देर रात विदाई हुई. आरोप है कि घर से करीब 300 मीटर दूर मथुरापुर टमटम स्टैंड के पास पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को पिलाया. महिला के बेहोश होने पर उसे बोरे में बंद कर सड़क किनारे छोड़ दिया और दो वर्षीय बेटे को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया.

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

होश में आने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है. इसका विरोध करने पर वह अक्सर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था. इसी कारण मायके वाले उसे ससुराल भेजना नहीं चाहते थे. हालांकि पति परिवार का विश्वास जीतकर उसे साथ ले गया और रास्ते में कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Khagaria News: पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने आरोपित पति और उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि राहगीर समय पर नहीं पहुंचते तो महिला की जान भी जा सकती थी.

SP बोले- राहगीर को किया जाएगा सम्मानित

पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायल महिला को राहगीर के सूचना पर पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया. उनकी मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन