खगड़िया में घर में अकेली महिला से देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, महेशखूंट थाने में FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

महेशखूंट थाना

Khagaria News: खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में अकेली थी महिला, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रहती है. घटना के दिन वह घर में अकेली थी. उसके सास-ससुर खेत में काम करने गए थे, जबकि देवरानी पुराने घर गई हुई थी.

आरोप है कि इसी दौरान उसका देवर चंद्रशेखर कुमार घर में घुस आया और अशोभनीय बातें करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. शोर मचाने और चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद पीड़िता ने महेशखूंट थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की.

Khagaria News: पुलिस ने दर्ज किया मामला

महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन