ePaper

खगड़िया ने बेगूसराय क्रिकेट टीम को हराया

Updated at : 18 Jul 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया ने बेगूसराय क्रिकेट टीम को हराया

खगड़िया ने बेगूसराय क्रिकेट टीम को हराया

विज्ञापन

खगड़िया. कोशी कॉलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में खगड़िया ने बेगूसराय को 176 रनों से पराजित किया. इससे पहले एलसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. एलसीए खगडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाया. जवाब में कल्याण केंद्र क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 25 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट होगयी. एलसीए ने यह मुकाबला 176 रनों से जीता. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रदर्शन आदित्य कुमार ने किया. आदित्य कुमार ने 78 गेंदों पर 210 रन नाबाद खेला. वहीं उत्कर्ष राज 30 गेंद में 46 रन, प्रीतम कुमार 19 गेंद में 22 रन की पारी खेली. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रदर्शन युवराज बिपिन रस्तोगी ने छह ओवर में 27 रन देखकर चार विकेट, आदित्य कुमार ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट, आदर्श पाल छह ओवर में दो विकेट, कुंज पांच ओवर में एक विकेट लिया. वहीं कल्याण केंद्र क्रिकेट अकादमी बेगूसराय के अंकित कुमार ने 40 गेंद में 37 रन, प्रियांशु कुमार 32 गेंद में 21 रन, अंकित अंचित 10 गेंद में 21 रन, करण राज 10 गेंद में 21 रन व अभिनव यादव 15 गेंद में आठ रन की पारी खेली. मैच में अंपायर की भूमिका में पिंकेश यादव और करमवीर कुमार एवं स्कोर की भूमिका में गौरव कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन