ePaper

नवगछिया के करण पहलवान ने बनारस के शुभम को दी पटखनी

Updated at : 09 Apr 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नवगछिया के करण पहलवान ने बनारस के शुभम को दी पटखनी

नवगछिया के करण पहलवान ने बनारस के शुभम को दी पटखनी

विज्ञापन

पसराहा. थाना के बड़ी दुर्गा मंदिर में आयोजित चैती दुर्गा मेला के दूसरे दिन बुधवार को अलग-अलग राज्यों से आये पहलवानों के बीच कुश्ती हुई. रोहियार के दीपक पहलवान और हिटलर पहलवान के कुश्ती की घोषणा हुई. करतल ध्वनि से दोनों पहलवानों का दर्शकों ने स्वागत किया. लोगों ने शोर का पहलवानों का जोश बढ़ाया पर अखाड़ा निर्णायक नागिना सिंह के द्वारा समय घोषणा के बाद दोनों की कुश्ती बराबरी पर समाप्त हो गयी. अखाड़ा पर प्रभारी ने बताया कि दूसरे दिन की कुश्ती में पौरा के अर्जुन पहलवान ने उत्तर प्रदेश नंदी नगर के अजय पहलवान को, नवगछिया भागलपुर के करण पहलवान ने बनारस के शुभम पहलवान को, उसरी के कारेलाल पहलवान ने गाजीपुर के मनोज पहलवान को, उसरी के ही रोशन पहलवान ने पवन पहलवान को, गोरखपुर के नंद पहलवान ने शिवम पहलवान को, राजस्थान के प्रीतम पहलवान ने विक्रम पहलवान को,प्रयागराज के संतोष पहलवान ने बलिया के उत्ताग पहलवान को, जौनपुर के गया पहलवान ने दिल्ली के अजय पहलवान को, दिल्ली के आशीष पहलवान ने झांसी के ओमवीर पहलवान को, गाजीपुर के रितेश पहलवान ने जौनपुर के गोलू पहलवान को, गोरखपुर के टाइगर पहलवान ने उत्तरप्रदेश के सुंदरम पहलवान को, परौना के अकरम पहलवान ने गोरखपुर के सद्दाम पहलवान को पटखनी देकर जीत का खिताब अपने नाम किया. इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश की कई नामी गिरामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखायें. मौके पर उदय जवाहर पहलवान, पारस पहलवान, तेजो पहलवान, जनार्दन सिंह, राजन सिंह, सलेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, गजेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, विजय कुमार, राजेन्द्र सिंह, सिकंदर शर्मा, ज्योतिंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन