चैती दुर्गा पूजा: सप्तमी की संध्या में डांडिया व नवमी को होगा मैया जागरण

Updated:
विज्ञापन
चैती दुर्गा पूजा: सप्तमी की संध्या में डांडिया व नवमी को होगा मैया जागरण

चैती दुर्गा पूजा: सप्तमी की संध्या में डांडिया व नवमी को होगा मैया जागरण

विज्ञापन

खगड़िया. चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शहर का चप्पा-चप्पा भक्तिरस में डूब गया है. रामनवमी की तैयारी शुरू हो गयी है. श्रद्धालुओं उत्साहित हैं. राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. श्री श्री 108 वासंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल लगाया गया है. आकर्षक तोरणद्वार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. राजेंद्र चौक से लेकर स्टेशन रोड के आसपास तक सजावट की जा रही है. मेला समिति के अमित कुमार प्रिंस ने बताया कि चैती नवरात्रा शुरू होते ही पूजा-अर्चना व संध्या आरती के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसको लेकर पूजा कमेटी के कार्यकर्ता कमल कुमार, पंकज कुमार रंजन, वकील यादव, कुणाल यादव, मुकेश कुमार, कुन्दन यादव लगे हुए हैं. पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी. अमित कुमार प्रिंस ने बताया कि सप्तमी की संध्या को डांडिया, नवमी को दिन में बचपन प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा बुगी-बुगी कार्यक्रम के साथ ही रात्रि में पटना के कलाकारों द्वारा मैया जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.

रामनवमी पर विशेष व्यवस्था

रामनवमी पर भी पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने विशेष व्यवस्था की है. भीड़ को नियंत्रित रखने के समिति के पदाधिकारी व सदस्य मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे. मंदिर परिसर में भव्य सजावट श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन