ePaper

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रा की मौत का होगा खुलासा

Updated at : 21 Jul 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रा की मौत का होगा खुलासा

सोमवार को एसपी राकेश कुमार ने पुलिस सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि छात्रा की मौत मामले का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गया है

विज्ञापन

14 जुलाई को इंटर की छात्रा का किराये के मकान में मिला था शव खगड़िया. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद छात्रा की संदिग्ध मौत मामले का खुलासा हो जायेगा. सोमवार को एसपी राकेश कुमार ने पुलिस सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि छात्रा की मौत मामले का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गया है. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इसका खुलासा हो जायेगा. एसपी ने बताया कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 29 में अरूण सिंह के किराये के मकान में इंटर की छात्रा ने फांसी लगा ली. चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. लड़की का शव फांसी लगा हुआ पाया गया. मृत्यु के कारण का स्पष्ट पता लगाने के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर भेजा गया था. एसपी ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त हो गया. मृत्यु का कारण सांस रूकना एवं मृत्यु से पहले फांसी बताया गया. कांड के अनुसंधान के लिए शव से वेसरा एवं वैजाइनल स्वाव सुरक्षित व संरक्षित किया गया है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया. एसपी ने बताया कि मृतका के शव का फॉरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया था. घटना स्थल से मृतका का मोबाइल व गले में फांसी वाले दुपट्टा को जब्त किया गया. अलग अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विभिन्न पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन