परिवार नियोजन मेला: कॉपर-टी, अंतरा सुई, गर्भनिरोधक गोली की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
परिवार नियोजन मेला: कॉपर-टी, अंतरा सुई, गर्भनिरोधक गोली की दी जानकारी

परिवार नियोजन मेला: कॉपर-टी, अंतरा सुई, गर्भनिरोधक गोली की दी जानकारी

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल में जनसंख्या पखवारा 2025 के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश, मैनेजर पूजा कुमारी, रूपक कुमार ने किया. अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, ट्रेनिंग स्कूल की छात्राएं व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे. डॉ चंद्रप्रकाश ने कहा कि 31 जुलाई तक चलने वाली जनसंख्या पखवारा का मुख्य उद्देश्य जनमानस को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है. इस अवधि में लोगों को स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि योग्य दंपतियों को स्थायी (पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण) व अस्थायी (कॉपर-टी, अंतरा सुई, गर्भनिरोधक गोली) गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी व सेवा नि:शुल्क प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि स्थायी सेवाओं के लिए प्रत्येक मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल गोगरी में कैंप का आयोजन किया जायेगा, जहां इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की स्थायी विधियां अपनाने की सुविधा दी जायेगी. डॉ चंद्रप्रकाश ने कहा कि सभी आशा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी. उन्हें परिवार नियोजन के उचित साधन उपलब्ध करायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन