मामूली विवाद में मनचलों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
मामूली विवाद में मनचलों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, इलाजरत

मामूली विवाद में मनचलों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, इलाजरत

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के कबेला गांव में शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद में बदमाशों ने चाचा -भतीजा को गोली मारकर जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि कबेला निवासी 45 वर्षीय पप्पू कुमार के हाथ में एक गोली लगी, जबकि उनके भतीजे शुभम कुमार को पीठ में एक गोली लगी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी चाचा-भतीजा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि डीजे बजाने को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसकी पंचायती भी हुई थी, लेकिन आरोपित पक्षों में गुस्सा था. इसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गयी. कहासुनी के दौरान अचानक आरोपित पक्षों ने गोली चला दी. जिसमें चाचा-भतीजा जख्मी हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन