शराब तस्करी के आरोपित पति पत्नी गिरफ्तार, भेजा जेल

शराब तस्करी के आरोपित पति पत्नी गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलदौर. नपं के स्थानीय बेलदौर बाजार से देसी शराब के साथ गिरफ्तार पति पत्नी से पूछताछ कर पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बेलदौर नगर पंचायत निवासी लत्तर शर्मा पत्नी अनीता देवी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार लत्तर शर्मा एवं इनकी पत्नी इसके पूर्व भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी पति-पत्नी को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




