अनुमंडल परिसर में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का किया गया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल परिसर में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का किया गया शुभारंभ

अनुमंडल परिसर में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का किया गया शुभारंभ

विज्ञापन

खगड़िया. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदाताओं को ईवीएम से परिचय कराने व जागरूकता बढ़ाने के लिए दोनों अनुमंडल परिसर में डेमोंसट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया. जिला जन संपर्क पदाधिकारी कौशिकी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के लिए अनुमंडल स्तर पर दोनों अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डेमोन्सट्रेशन सेन्टर का शुभारंभ किया गया. यह सेंटर विधानसभा चुनाव की घोषणा तक कार्यालय अवधि में नियमित रूप से कार्य करेगा. मतदाता इस सेंटर पर आकर मतदान की प्रक्रिया को भली-भांति समझ सकते हैं. डमी मतदान भी कर सकते हैं. इस सेंटर पर मतदान करने के लिए ईवीएम व वीवीपैट उपलब्ध कराया गया है. मतदाताओं की सहायता के लिए कर्मियों तथा ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन