हथियार के बल अपराधियों ने दुकानदार से की छिनतई की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
हथियार के बल अपराधियों ने दुकानदार से की छिनतई की कोशिश

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन देरी दे दिया गया है

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में हथियार के बल पर अपराधियों ने छिनतई की कोशिश की है. घटना बीते 11 जुलाई के देर शाम में की बतायी जा रही है. दुकानदार और स्टाफ द्वारा घटना का विरोध करने पर अपराधी मौके से फरार हो गये. बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना गोगरी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद हरकत में आयी गोगरी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की. हालांकि घटना के तीन दिन बाद थाना में आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर गोगरी थाना में कांड संख्या 169/25 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज किया गया है . दिए गए आवेदन में पीड़ित गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड संख्या 21 निवासी काशीनाथ महेनसरिया ने बताया है कि वे 11 जुलाई की शाम में 7 बजे अपने दुकान से घर अपने स्टाफ के साथ जा रहे थे. इसी दौरान घर के समीप पूर्व से घात लगाये हथियार से लैस पांच अपराधियों ने थैला छिनने की कोशिश किया. जब स्टाफ ने इसका विरोध किया तो सभी बदमाश पश्चिम की तरफ फरार हो गये. इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन देरी दे दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन