मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
महेशखूंट के काजीचक एनएच 31 में स्काॅर्पियो लूट मामले में फरार चल रहा था कुख्यात कुंदन
– महेशखूंट के काजीचक एनएच 31 में स्काॅर्पियो लूट मामले में फरार चल रहा था कुख्यात कुंदन
– महेशखूंट व एसडीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पटना के फतुहा से शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तारमहेशखूंट. जिले के मोस्टवांटेड 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश छह वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. महेशखूंट व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात इनामी बदमाश को पटना के फतुआ से गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी दौरान महेशखूंट पुलिस व डीआईयू टीम के तकनीकी सहयोग से महेशखूंट थाना कांड संख्या 15/20 के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि 50 हजार रुपये के ईनामी पटना जिले के फतुहा कॉलोनी के हसनपुर निवासी लल्लू सिंह के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि गिरफ्तारी इनामी बदमाश के विरुद्ध खगड़िया जिले के अलावे पटना, भागलपुर जिला में भी लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे कई कांड दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें भागलपुर जिले के परबत्ता थाना कांड संख्या 11/20, पटना जिले के मोकामा थाना कांड संख्या 08/20, शाहपुर पटना थाना कांड संख्या 46/20, पंडारक थाना कांड संख्या 06/20, शाहजहांपुर पटना थाना कांड संख्या 08/20, शाहजहांपुर पटना थाना कांड संख्या 10/20, गौरीचक पटना थाना कांड संख्या 09/20, फतुहा थाना कांड संख्या 83/20, खुसरूपुर थाना कांड संख्या 414/19, महेशखूंट थाना कांड संख्या 15/20 दर्ज हैं. छापेमारी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसटीएफ व डीआईयू टीम शामिल थे.
छह वर्ष पूर्व महेशखूंट एनएच 31 पर कुख्यात कुंदन लूटा था स्कॉर्पियो
बताया जाता है कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक एनएच 31 पर बीते 28 जनवरी 2020 को आधे दर्जन अपराधियों ने स्कॉर्पियो लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर रजौड़ा निवासी राम उदित राय के पुत्र हरे राम राय ने महेशखूंट थाना में स्कॉर्पियो छिनने का प्राथमिकी दर्ज कराया था. हरेराम राय ने पुलिस को बताया था कि 28 जनवरी की देर शाम 8:30 बजे स्कॉर्पियो से नवगछिया रिश्तेदार के यहां भेजे थे. नवगछिया से वापस लौटने के दौरान स्कॉर्पियो चालक बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थना क्षेत्र के चिलमिल गांव निवासी मो. शौकत साह के पुत्र मो. महबूब शाह रात्रि 2:30 बजे 29 जनवरी को काली चौक महेशखूंट पेट्रोल पंप के पास गाड़ी का शीशा साफ करने लगा. इसी दौरान एक उजला स्कॉर्पियो से चार-पांच व्यक्ति उतरकर अचानक गमछा से मुंह तथा आंख बंद कर दिया. सभी बदमाशों ने गाड़ी में बैठाकर रहीमपुर की और ले जाकर हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया. अपराधी साथ ही मोबाइल भी लेकर चला गया. किसी तरह जान बचाकर अपरिचित व्यक्ति से मोबाइल से पुलिस को सूचना दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










