ePaper

राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंचलाधिकारी करें संपर्क: डीएम

Updated at : 10 Jul 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंचलाधिकारी करें संपर्क: डीएम

राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंचलाधिकारी करें संपर्क: डीएम

विज्ञापन

राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा, राजस्व कर्मचारी से मांगा गया स्पष्टीकरण खगड़िया. समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा की गयी. बैठक का उद्देश्य लंबित मापी कार्यों की स्थिति, परिमार्जन प्लस, दाखिल खारिज, आधार सीडिंग और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना था. बैठक के दौरान यह पाया गया कि विभिन्न अंचलों में मापी शुल्क जमा होने व मापी तिथि निर्धारित होने के बावजूद मापी कार्य लंबित है. इस पर डीएम ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अमीन और राजस्व कर्मियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया. डीएम ने कहा कि अंचल स्तर पर मापी जैसे संवेदनशील कार्यों में विलंब के कारण अनावश्यक भूमि विवाद उत्पन्न होते हैं, जिससे विधि-व्यवस्था प्रभावित होती है. आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बैठक के दौरान परबत्ता अंचल के राजस्व कर्मचारी देवानंद से स्पष्टीकरण मांगा गया. यह स्पष्ट किया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा हल्का लगार, बैसा व खीराडीह में अभियान बसेरा योजना में असंतोषजनक कार्य किया है. परिमार्जन प्लस पोर्टल के अंतर्गत नोट फिट फोर अलॉटमेंट की श्रेणी में भी कार्य निष्पादन कमजोर पाया गया. डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आगामी समीक्षा बैठक तक कार्यक्षमता में स्पष्ट सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने जिलेवासियों से अपील किया कि राजस्व से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर वे सीधे अपने अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी से संपर्क करें. ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके. सभी अंचलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे कार्यालय अवधि में कार्यालय में ही बैठना सुनिश्चित करें. साथ ही नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन