जमीन रजिस्ट्री का पैसा मांगने पर पति का अपहरण कर लेने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

चाय बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करती है,

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर प्रेमदास टोला से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. पहले धोखा देकर जमीन को रजिस्ट्री करा लिया और फिर पैसा मांगने पर पीड़िता के पति का अपहरण का गायब कर दिया गया. जिसको लेकर पीडिता ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बारे में पीड़िता मुश्कीपुर प्रेम दास टोला निवासी हीरा राम की पत्नी पूनम देवी ने लिखित आवेदन में बताया है की वह चाय बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करती है, और उनका हिस्से जमीन बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन में था उसे अचानक कुछ रूपये की जरुरत पड़ी जिसको लेकर उन्होंने जमीन बेचना चाही. इसी दौरान मुश्कीपुर रसलपुर निवासी मोहम्मद वकील ने विगत 9 जनवरी 2026 को जमीन रजिस्ट्री करवा लिया और पीड़िता पूनम देवी को कहा की शाम में पैसा दे देंगे. लेकिन आजतक पैसा नहीं दिया. रोज-रोज सुबह शाम कहकर टाल-मटोल करता रहा. पीड़िता ने थानाध्यक्ष को आवेदन में कहा है की उसके पति काे मो. वकील ने अपहरण कर गायब कर दिया है. इधर थानाध्यक्ष परसुराम सिंह ने कहा की पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद वरीय पदाधिकारी के आदेश पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन