रहीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रामनाथ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी स्व. रामनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए.
खगड़िया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर खगड़िया पहुंचे. उन्होंने सदर प्रखंड के रहीमपुर स्थित एनएच-31 के किनारे गोल्डेन रिसोर्ट में आयोजित सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी स्व. रामनाथ चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
स्व. रामनाथ चौधरी सदर प्रखंड के रहीमपुर गांव के निवासी थे. उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार, रजनीश चंद्र, नीतीश चंद्र हैं. मुख्यमंत्री ने तीनों भाइयों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की.
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. उन्होंने भी स्व. रामनाथ चौधरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. देर शाम तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों का श्रद्धांजलि सभा में आना-जाना लगा रहा.
गौरतलब है कि स्व. रामनाथ चौधरी का 26 जून को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे 87 वर्ष के थे और सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी थे.
सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. उनके आगमन से पहले मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी विक्रम वीरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण करते रहे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर संसारपुर मैदान में उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग से गोल्डेन रिसोर्ट पहुंचे.
श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा. वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरे रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस अधीक्षक स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे.
श्रद्धांजलि सभा में परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, उपप्रमुख सुनील चौधरी, भाजपा नेता अक्षय सुरी, भाजपा प्रवक्ता मनीष चौधरी, अजय चौधरी, संजय चौधरी, आलोक आनंद, गौरव, कृतिका, मनीष कुमार, जलज कुमार, अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय कुमार, आशीष झा, नयन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.
ALSO READ : नितिन नवीन वाली सीट बांकीपुर से अभिषेक कुमार होंगे BJP उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











