नितिन नवीन वाली सीट बांकीपुर से अभिषेक कुमार होंगे BJP उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान
नितिन नवीन के साथ अभिषेक कुमार
Bankipur Bypoll BJP Candidate: बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. अब 9 जुलाई को वे एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे.
Bankipur Bypoll BJP Candidate: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है.
आपके शहर में
अब 9 जुलाई को एनडीए प्रत्याशी अभिषेक कुमार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. बांकीपुर उपचुनाव को राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल राजनीतिक लड़ाइयों में माना जा रहा है.
नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं अभिषेक
अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं. वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं. वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले अभिषेक पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वे नितिन नवीन के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी निभाते रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारियां
अभिषेक कुमार ने पाटलिपुत्र मंडल, कृष्णा मंडल, पटना महानगर युवा मोर्चा और बिहार प्रदेश युवा मोर्चा जैसे विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं. बूथ, वार्ड, मंडल, महानगर और प्रदेश स्तर पर संगठन में काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है.
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी पहचान एक सरल, सहज, मेहनती, उपलब्ध और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है. वे केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे साल संगठन, जनसेवा और लोगों से संपर्क बनाए रखते हैं.
प्रशांत किशोर भी हैं मैदान में
भाजपा कैंडिडेट अभिषेक कुमार का मुकाबला अब जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता से होगा. उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब बांकीपुर का मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए