डीईओ ने मुख्यमंत्री परिभ्रमण के लिए मध्य विद्यालय अलौली के बच्चों को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अलौली के स्कूली बच्चे को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों व शिक्षकों को परिभ्रमण के लिए रवाना किया.

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अलौली के स्कूली बच्चे को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों व शिक्षकों को परिभ्रमण के लिए रवाना किया. शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष रुस्तम अली, अशोक कुमार, रामानंद कुमार, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार अरविंद, स्काउट गाइड के जिला समन्वयक इंद्रदेव कुमार, शिक्षक पिंकेश कुमार, अमित कुमार उपस्थित थे. बताया कि 40 बच्चों को मुख्यमंत्री परिभ्रमण के लिए मुंगेर जमालपुर व खड़गपुर के दार्शनिक व ऐतिहासिक स्थल को बच्चों को दिखाया गया. इसके अलावे ऋषि कुंड, काली पहाड़ी, सीता कुंड, मुंगेर का किला, मछली घर, जयप्रकाश उद्यान एवं अन्य जगहों पर घूम कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हुए. स्कूल के छात्रा सोनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सत्यम राज आदि बच्चे परिभ्रमण में भाग लिए. मुंगेर गंगा होते हुए बच्चों को चंडी स्थान में मां दुर्गा का भी दर्शन कराया गया. इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे काफी कुछ सीखते हैं और दार्शनिक और ऐतिहासिक स्थल को देखकर काफी प्रफुल्लित भी होते हैं. परिभ्रमण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार स्वयं भी उपस्थित होकर बच्चों का हौसला अफजाई किया. यह मुख्यमंत्री का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन