गंगिया गांव में ई-रिक्सा की ठोकर से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
गंगिया गांव में ई-रिक्सा की ठोकर से बच्चे की मौत

घटना के बाद ई-रिक्सा चालक मौके से फरार हो गया

विज्ञापन

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चन्द्रपुरा पंचायत के गंगिया गांव में शनिवार को ई-रिक्सा की ठोकर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गंगिया गांव निवासी विनोद यादव के पोता लवंस कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ई-रिक्सा चालक ने बालक लवंस को रौंद दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी लवंस को इलाज के लिए जलकौड़ा स्थित एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जख्मी बालक को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने घटना की जानकारी गंगौर पुलिस को सूचना दी. थाना अध्यक्ष सरिता कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर, घटना के बाद मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. घटना के बाद ई-रिक्सा चालक मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन