कट्टा का भय दिखाकर बाइक समेत नकदी छीना

Updated:
विज्ञापन
कट्टा का भय दिखाकर बाइक समेत नकदी छीना

कट्टा का भय दिखाकर बाइक समेत नकदी छीना

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंजरी पंचायत के गवास बिंदटोली गांव में कट्टा का भय दिखाकर नकदी समेत बाइक छीन लिया. उक्त मामले को लेकर गवास बिंद टोली गांव निवासी स्वर्गीय मोती शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित के मुताबिक मंगलवार को घर से दुकान उसराहा पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था. इसी दौरान गांव के ही 50 वर्षीय सिकंदर सिंह, 19 वर्षीय गणेश कुमार व 24 वर्षीय बलवीर कुमार सुनसान रास्ते में पकड़कर रोककर कट्टा सटाकर गाली गलौज करते हुए बाइक व नकदी 22 हजार रुपया छीन लिया. वहीं थाने में घटना की शिकायत करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने जान से मार देने की धमकी दी.. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन