सेंट्रल बैंक के समीप से बाइक चोरी

थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
महेशखूंट. थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक के समीप से बैंक कर्मी की बाइक चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. पीड़ित सेंट्रल बैंक कर्मी बेगूसराय जिला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बिजलपुरा निवासी जयप्रकाश रावत के पुत्र पप्पू कुमार राम ने बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार की सुबह 10 बजे अपनी बाइक बैंक के सामने लगाया था. जिसे चोरों ने गायब कर दिया. इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वसंत यादव
वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










