शमशुल हत्याकांड मामले के फरार आरोपितों ने किया आत्म समर्पण

Updated:
विज्ञापन
शमशुल हत्याकांड मामले के फरार आरोपितों ने किया आत्म समर्पण

हत्या बाद गोगरी थाना में कांड संख्या 18/25 दर्ज किया गया था

विज्ञापन

खगड़िया. शमशुल हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपितों ने पुलिस दबिश के बाद बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के राटन में सेटरिंग ठेकेदार मो. शमशुल की हत्या जनवरी 2025 में कर दी गयी थी. हत्या बाद गोगरी थाना में कांड संख्या 18/25 दर्ज किया गया था. हत्या में शामिल दो आरोपित फरार चल रहा था. गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राटन के मो. शमशुल के हत्यारोपित फैजान फरीदी और मिस्टर फरीदी के घर एक सप्ताह पहले कुर्की के लिए इश्तेहार चिपकाया गया था. जिसमें हत्यारोपी दोनों आरोपित फरार था. पुलिस की लगातार दबिश के बाद फैजान फरीदी और मिस्टर फरीदी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन