जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़

खगड़िया . समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को फरियादियों की भीड़ लगी रही. जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर डीएम राजीव रोशन से न्याय की गुहार लगायी. जनता दरबार में 140 फरियादियों ने दस्तक दी. डीएम ने शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभाग को आवेदन डिसपैच कर दिया. हालांकि कई फरियादियों ने बताया […]
हालांकि कई फरियादियों ने बताया कि बीते चार जनता दरबार में वे पहुंच चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है. इधर जनता दरबार में भूमि विवाद, इंदिरा आवास, फसल क्षति पूर्ति भूकंप के दौरान घर गिरने सहित कई आवेदन दिये गये. इधर परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विशौनी गांव निवासी अजय कुमार ने बालाबंदी दर्ज करने का आरोप अधिकारी पर लगाया.
किसान राम चरितर सिंह सहित दर्जनों किसानों ने पसराहा मौजा के किसान सलाहकार पर मनमानी का आरोप लगाया. परबत्ता प्रखंड की सुलेखा देवी ने पति, सहित सास, ससुर द्वारा बराबर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की. डीएम ने सभी आवेदकों को उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया. जनता दरबार में एडीएम एमएच रहमान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, जनशिकायत पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










