करंट लगने से 4 वर्षीय बालक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
करंट लगने से 4 वर्षीय बालक की हुई मौत

मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

अलौली. थाना क्षेत्र के रौन पंचायत के लदौरा कुमर टोली वार्ड नंबर 16 में करंट लगने से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सुभाष कुमार के 4 वर्षीय पुत्र देशराज कुमार बिजली के खंभे के संपर्क में आने से करंट लगने से बेहोश हो गया. परिजनों के द्वारा आनन फनन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उपस्थित डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने परअलौली थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. मौके पर उपस्थित रितेश ठाकुर ने जिला पदाधिकारी से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन