फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, सास का आरोप- दामाद का भाभी से था नाजायज संबंध, इसलिए मार डाला

खगड़िया : बिहार के खगड़िया से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेमहा बन्नी बिंदटोली निवासी संजीव महतो की नवविवाहिता पत्नी चांदनी कुमारी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका चांदनी की मां भागलपुर, नाथनगर दिलदारपुर […]
खगड़िया : बिहार के खगड़िया से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेमहा बन्नी बिंदटोली निवासी संजीव महतो की नवविवाहिता पत्नी चांदनी कुमारी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका चांदनी की मां भागलपुर, नाथनगर दिलदारपुर निवासी सोनी देवी ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर कहा कि चांदनी द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गयी.
भाभी से नाजायज संबंध का आरोप
उन्होंने कहा कि संजीव महतो का अपनी भाभी से नाजायज संबंध था. इसको लेकर पहले भी कई बार चांदनी के साथ मारपीट भी की गयी थी. बीते रविवार को चांदनी का पति के साथ दोबारा विवाद हुआ था. इसी कारण दामाद संजीव सहित भाई प्रवेश महतो, बीरो महतो, कारी देवी, धीरज महतो, महदा महतो ने मिलकर सरसों के खेत में चांदनी की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










