विधवा महिला को पांच लोगों ने जबरन गाड़ी में बिठाकर किया यह काम, फिर रास्ते पर फेंका

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में अलौली थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव की एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास गांव के समीप सड़क पर फेंक दिया. महिला के परिजनों ने बेहोशी की अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला का इलाज किया जा […]
खगड़िया : बिहार के खगड़िया में अलौली थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव की एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास गांव के समीप सड़क पर फेंक दिया. महिला के परिजनों ने बेहोशी की अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला का इलाज किया जा रहा है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मोरकाही में घर के समीप बांध पर हवा लगाने के लिए गयी थी. इसी दौरान बोलेरो पर सवार पांच लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया. देर रात तक सभी लोगों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर महिला थाना अध्यक्ष मणि कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज की. इधर, पीड़िता ने दुष्कर्म के मामले में गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है. स्थानीय लोगों की माने तो पीड़िता के परिजनों के साथ नामजद ग्रामीणों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










