ePaper

पोठिया में मातम: बुलेट से बारात जा रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Updated at : 26 Feb 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया में मातम: बुलेट से बारात जा रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

पोठिया में मातम: बुलेट से बारात जा रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन

– एक युवक गंभीर रूप से घायल फलका कुरसेला बारात जा रहे पोठिया के दो दोस्तों की बुधवार की देर रात नवाबगंज डुमरिया गांव के पास एसएच- 77 पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज कराया जा रहा है. घटना से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक युवक उदय नारायण यादव 26 वर्ष पोठिया पंचायत के समिति सदस्य हिटलर यादव का इकलौता पुत्र था जबकि, दूसरे मृतक प्रशांत कुमार 27 वर्ष पिता अरविंद कुमार यादव दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे. एक ही परिवार से संबंध रखते थे. हादसे में तीसरे दोस्त राहुल कुमार, पिता ज्योतिष कुमार, घायल हो गए हैं. तीनों युवक बुलेट से एक शादी समारोह में शामिल होने कुरसेला जा रहे थे. नवाबगंज डुमरिया गांव के पास एसएच-77 पर एक वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गयी जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों दोस्तों का शव पोठिया गांव पहुंचा. पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं. परिजनों की चीख-पुकार से लोगो की आंखें नम थी. समिति सदस्य हिटलर यादव के तो सर पर पहाड़ ही टूट पड़ा है. प्रमुख दीप शिखा सिंह, जिला परिषद रीता साह, पोठिया मुखिया हृदय नरायण यादव, सरपंच मनीष कुमार, शब्दा मुखिया महेंद्र प्रसाद साह, सतबहरी पंचायत के सरपंच दिलीप यादव, समिति मनोज मंडल, पैक्स अध्यक्ष निरंजन झा, अखिलेश यादव, मनीष गुप्ता, मुन्ना मुस्ताक मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया. अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने और अज्ञात वाहन की पहचान कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन