महाशिवरात्रि पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
महाशिवरात्रि पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
कोढ़ा प्रखंड के मखदमपुर पंचायत के नंदग्राम जरलाही में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक खेल आयोजन में क्षेत्र के कई नामी और उभरते पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का दमखम दिखाया. इलाके में उत्साह का माहौल रहा. प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले हुए. जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. खेल भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. आयोजक समिति की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गय. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं. बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के प्रति भी प्रेरित करते हैं. स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक बताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए