ऑपरेशन की सफलता पर महिलाओं ने एक दूसरे को लगायी सिंदूर

ऑपरेशन की सफलता पर महिलाओं ने एक दूसरे को लगायी सिंदूर
कटिहार शहर के बनिया टोला में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जमकर सिंदूर खेला. महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सरकार की ऑपरेशन सिंदूर की काफी प्रशंसा की. अपनी खुशी जाहिर की. महिलाओं ने कहा कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा तब से देश की हर महिला का खून खौल रहा था. हम सभी बस इसी आस में बैठे हुए थे कि आखिर हमारे देश के सरकार इस कायराना कार्य करने वाले आतंकियों से कब बदला लेगी. आखिरकार हमारी आश पूरी हुई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सरकार ने यह दिखा दिया कि हमारी मां बहनों की मांग से सिंदूर उजाड़ने वालों का क्या हर्ष करेंगे. महिलाओं ने संयुक्त रूप से शंख फूंक कर भारत-पाकिस्तान के युद्ध का शंखनाद करते हुए जमकर सिंदूर खेली. सभी एक दूसरे को सिंदूर लगाकर ऑपरेशन सिंदूर का बधाई दिया. मौके पर महिलाओं ने कहा कि यह हमला यही तक नहीं सीमित होगा, बल्कि जब तक हर एक आतंकी को हमारे देश के जवान मौत की घात नहीं उतार देते तब तक किसी को चैन आने वाला नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




