ePaper

गंगा, बरंडी व कारी कोसी का जलस्तर स्थिर

Updated at : 18 Jul 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कोसी व महानंदा में भी आयी नरमी

विज्ञापन

कटिहार. महानंदा नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव रहा है. गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर व काढ़ागोला में स्थिर है तथा काढ़ागोला घाट पर चेतावनी स्तर से ऊपर है. जबकि बरंडी व कारी कोसी नदी स्थिर है तथा जलस्तर भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. कोसी नदी के जलस्तर कमी दर्ज की गयी है. नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. घटते बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में बुधवार की शाम जलस्तर 30.84 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर घटकर 30.70 मीटर हो गया है. इसी नदी के बहरखाल में 29.80 मीटर था, जो घटकर 29.68 मीटर हो गया है. कुर्सेल में बुधवार की शाम जलस्तर 31.06 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे घटकर 30.93 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.79 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर जलस्तर 27.72 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 27.09 मीटर था, जो गुरुवार की सुबह जलस्तर घटकर 27.06 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.80 मीटर था. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 29.68 मीटर हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.18 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद गुरुवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.07 मीटर हो गया है. गंगा, बरंडी व कारी-कोसी शांत, कोसी के जलस्तर में कमी गंगा, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर गुरुवार को शांत रहा है. जबकि कोसी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की शाम 26.15 मीटर दर्ज किया गया, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर 26.15 मीटर ही रहा. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.08 मीटर रहा. जबकि गुरुवार की सुबह यहां का जलस्तर 29.08 मीटर ही रहा है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की शाम जलस्तर 29.48 मीटर दर्ज की गयी. गुरुवार की सवेरे में यहां का जलस्तर घटकर 29.46 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास बुधवार की शाम 29.97 मीटर था. गुरुवार की सुबह यहां का जलस्तर 29.97 मीटर ही रहा है. कारी कोसी चेन संख्या 389 पर जलस्तर बुधवार की शाम 27.46 मीटर था. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 27.46 मीटर ही रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन